प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी रहिवासी अखिल विश्व गायत्री परिवार सह गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ बेरमो प्रखंड के उप समन्वयक मनोज मिश्रा का बीते 9 मई की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। वे पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे।
उनके आकस्मिक निधन पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के बोकारो जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा ने कहा कि मनोज मिश्रा के निधन से समाज व गायत्री परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई करना निकट भविष्य में काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि दिवंगत मिश्रा गायत्री परिवार द्वारा आयोजित हरेक सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।
अखिल विश्व गायत्री परिवार पिछरी के डेगलाल महतो, अनिल मिश्रा, नारायण महतो, सुरेश मिश्रा, बालदेव साव सहित आशीष पाल, सुरेश मिश्रा, चंपा देवी, अर्पणा देवी, राधा देवी, डीके महतो, बैजनाथ सिंह, संजय सिंह आदि ने 10 मई को शोक व्यक्त कर करते हुए उनके परिजनों से मिलकर ऐसी विपदा की घड़ी में ढाँढस बंधाया।
![]()













Leave a Reply