एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला से सटे धनबाद जिला के हद में नया सवेरा मुफ्त शिक्षा केन्द्र महुदा बस्ती में 9 मई को शांति सेना विमर्श का आयोजन किया गया।
विमर्श को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ गांधीवादी विचारक अशोक भारत ने कहा कि आज देश और दुनिया की हालत हम सभी के समक्ष है। हमारे भविष्य नफरत की चपेट में है। ऐसे माहौल में कैसे शांति की स्थापना हो, इस गंभीर विषय पर चर्चा जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है देश और दुनिया को शांति मार्ग दर्शन की। शांति और प्रेम से ही देश और दुनिया को आगे ले जाया जा सकता है। शांति से ही बदलाव आ सकता है। नफरत से मनुष्य का सिर्फ नाश ही होता है।
शांति सेना विमर्श की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजकर्मी राधु राय एवं संचालन मुफ्त शिक्षा केन्द्र के संस्थापक उमेश तुरी ने किया। शांति सेना विमर्श का शुभारंभ जमील अख्तर की मधुर गीत एक नई शुरुआत कर लेंगे से की गई। विमर्श को अब्दुल समद अंसारी, नईम एजाज, जनार्दन महतो, जमील अख्तर, दिनेश राय, पुनीत तुरी, मनीष आनंद, भागीरथ सिंह, उषा देवी, इमरान अंसारी ने संबोधन किया।
विमर्श को सफल बनाने में गुलनाज बानो, मरजीना खातून, अजय कुमार महतो, मनोज रजक, सरफुद्दीन राजू, रेखा देवी, रूपा देवी, यशोदा देवी, नाजिया परवीन, मुस्कान परवीन, सुरेश तुरी, शक्ति राय, यमुना राय आदि का सराहनीय योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply