Advertisement

भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक में आंदोलन का निर्णय

विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा-जदयू की विदाई तय-उमेश कुमार

विभूतिपुर में 22 मई को काॅ रामदेव वर्मा स्मृति समारोह में बड़ी भागीदारी-सुरेंद्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में मोतीपुर वार्ड 26 में 8 मई को भाकपा-माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। जिसमें बतौर पर्यवेक्षक माले जिला सचिव उमेश कुमार उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, आगामी 18 मई को मोतीपुर में महिला संवाद कार्यक्रम करने, 20 मई को बड़ी भागीदारी से मजदूर हड़ताल को सफल बनाने, बिहार के चर्चित कम्युनिस्ट नेता काॅ रामदेव वर्मा के तीसरे स्मृति दिवस 22 मई को विभूतिपुर के पतैलिया में आयोजित सेमिनार को सफल बनाने, लेवी नवीनीकरण, पार्टी एवं लोकयुद्ध सदस्यता, पंचायत, प्रखंड एवं जिला सम्मेलन की तैयारी, संगठन का विस्तार, आगामी 8 जून को प्रखंड सम्मेलन करने आदि पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मौजूद बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले समस्तीपुर जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता अब भाजपा-जदयू की जनविरोधी सरकार से मुक्ति चाहती है। हम जनता की बुनियादी सवाल शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सड़क पर संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन राज्य की अमन पसंद जनता इसे सफल नहीं होने देगी। जनता द्वारा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू की 20 बरसा सरकार की विदाई की जाएगी।

अध्यक्षीय संबोधन में माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने विभूतिपुर में 22 मई को काॅ रामदेव वर्मा स्मृति समारोह में बड़ी भागीदारी निभाने की आमजनों से अपील की। बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा, राजदेव प्रसाद सिंह, मो. कयूम, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रभात रंजन गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, नीलम देवी, सुशील पासवान, मुंशीलाल राय आदि शामिल थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *