Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर देश की अस्मिता, साहस और संकल्प का प्रतीक-गुरदयाल सिंह

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। ओड़िशा प्रांत के क्योंझर जिला के हद में बड़बील के समाजसेवी गुरदयाल सिंह ने सेना द्वारा की गयी कर्रवाई की प्रशंसा की है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की अस्मिता, साहस और संकल्प का प्रतीक बताया है।

समाजसेवी गुरदयाल सिंह ने 7 मई को एक भेंट में कहा कि यह सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह उन मासूम जिंदगियों के न्याय का परिणाम है जो पहलगाम में आतंकी हमले का शिकार हुए है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिया है कि भारत अब शब्दों से नहीं, सर्जिकल और मिसाइल स्ट्राइक से जवाब देता है।

कहा कि भारतीय सेना द्वारा मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर जैसे ठिकानों पर किए गए हमलों को उन्होंने आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार बताया।उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अमर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है और भारत का बदला लेने का संकल्प भी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *