Advertisement

देश की सेना ने प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर दिया है-पूर्व निदेशक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। डीएवी राँची एवं जमशेदपुर संभाग के पूर्व निदेशक सुशील कुमार लूथरा ने भारतीय वायुसेना के शौर्य की सराहना की है।

लूथरा ने देश के वीर जवानो की सराहना करते हुए 7 मई को एक भेंट में कहा कि सेना ने प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर दिया है। उन्होंने कहा कि निशान सिंह ने सेना द्वारा किए गये एयर स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ज़ोर दिया कि आतंकवाद का समूल नाश करना अत्यंत आवश्यक है।

पूर्व निदेशक लूथरा के अनुसार पहलगाम नरसंहार में अपने बेटों और भाइयों को खोने वाली माताओं और बेटियों को न्याय दिलाते हुए, भारतीय वायुसेना ने 140 करोड़ भारतीयों के शौर्य एवं देश की शक्ति का प्रमाण दिया है। उन्होंने भारतीय वायुसेना के वीर जवानों को उनके अद्भुत साहस और सटीक कार्रवाई के लिए नमन किया है।

उन्होंने देश की जनता की ओर से केंद्र सरकार और तीनों सेनाओं को पूर्ण समर्थन के लिए शुभकामनाएँ दी। साथ ही कहा कि आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। साथ हीं कहा कि हम एकजुट हैं, शक्तिशाली हैं और किसी भी चुनौती का करारा जवाब देने के लिए तत्पर हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *