Advertisement

दामोदर नदी में नहाने गए तीन बच्चों में डूबने से एक की मौत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना व् फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी खास स्थित दामोदर नदी में 4 मई की दोपहर लगभग 2:30 बजे नदी में डूबे तीन बच्चों में एक की मौत हो गई। नहाने के क्रम में तीनो नदी की तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

बताया जाता है कि इस दौरान एक 16 वर्षीय बच्चा आयुष जायसवाल डूब गया, जबकि उसके साथ नहाने गया दो बच्चों को डुबने से नदी किनारे बंशी से मछली पकड़ने वालो ने सुरक्षित बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के रहिवासियों की भारी भीड़ नदी तट पर जमा हो गई। इसकी सूचना बेरमो पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार उड़ीसा प्रांत के क्योंझर जिला के हद में बड़बिल के अस्थाई रहिवासी व धनबाद के स्थाई रहिवासी विशाल जायसवाल एवं मां संजू देवी का पुत्र 16 वर्ष आयुष जायसवाल दो दिन पूर्व अपने मामा घर ढोरी पांच नंबर धौडा़ आया था। वह 4 मई को अपने ममेरा भाई गोलू कुमार एवं श्याम कुमार के साथ ढोरी खास स्थित दामोदर नदी तट पर नहाने गया था।

जहां उसे नदी की गहराई का अनुमान नहीं मिल पाया और नदी में नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया। जिससे तीनों युवक डुबने लगे। तभी वहां मछली पकड़ रहे एक व्यक्ति की नजर उन पर गई। उसने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयाय किया। इसमें गोलू और श्याम को बचा लिया गया, जबकि आयुष दामोदर नदी में डूब गया।

विदित हो कि तीनों बच्चों को तैरना नहीं आता था। घटना की सूचना मिलते ही आयुष की मां सहित अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन से खोजबीन की मांग की। घटना के बाद आशुष की मां का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। प्रशासन द्वारा खेतको से गोताखोर टीम को बुलाया गया। जिसने बच्चे को मृत अवस्था में नदी से निकाला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *