एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस कप्तान (एसपी) के निर्देश के बाद बीते 2 मई को बोकारो थर्मल थाना में नए थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने पदभार संभाल लिया है। ज्ञात हो कि, पूर्व थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह स्थानांतरित होकर जरिडीह अंचल पुलिस इंस्पेक्टर बनाये गये है।
नये थाना प्रभारी यादव ने थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने की बात कही। जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल थाना के नए थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने दो मई को पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र को अपराध मुक्त रखने की होगी। उन्होंने कहा कि बोकारो थर्मल पुलिस हर वक्त थाना क्षेत्र के रहिवासियों के लिए तत्परता से खड़ी रहेगी। यहां के रहिवासी बिना किसी भय के उनके पास अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर उनकी नजर बनी रहेगी। किसी भी तरह से शांति भंग करने पर उन्होंने बिना भेदभाव दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इससे पूर्व बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर थाना के कई अधिकारी व् पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply