Advertisement

बोकारो जिला के सभी प्रखंडों में आधार शिविर का आयोजन

शिविर में काफी संख्या में आमजनों ने कराया आधार का निबंधन और अपडेट

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न बैंकों, पोस्ट ऑफिस, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में संचालित आधार पंजीकरण एवं सुधार केंद्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त विशेष शिविर आगामी एक मई तक जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार आयोजित विशेष शिविर में जरूरतमंदो की काफी भीड़ जुट रही है। आमजन नया आधार पंजीकरण कराने के साथ ही आधार को अपडेट (संशोधन) करा रहे हैं। बताया जाता है कि आधार को लेकर आयोजित विशेष शिविर का सभी बीडीओ एवं सीओ ने अपने-अपने प्रखंडों में निगरानी किया। वहीं, यूआइडी के डीपीओ ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष अभियान को सफल बनाने को लेकर कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।

उल्लेखनीय हो कि, सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आधार कार्ड लाभुकों के पास होना अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए आमजनों से अपील किया गया है कि वे शिविर में शामिल होकर अपना आधार कार्ड बनाएं एवं अपडेट करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *