Advertisement

को-ऑपरेटिव मैदान भूली नगर में मनाया गया वीर कुंवर सिंह की जयंती

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। बाबू वीर कुंवर सिंह विकास समिति के सौजन्य से 23 अप्रैल को धनबाद जिला के हद में को-ऑपरेटिव मैदान भूली नगर में कुंवर सिंह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार को-ऑपरेटिव मैदान सी ब्लॉक भूली नगर के प्रांगण में बिहार गौरव के सुमेंरु, भारतीय स्वतंत्रता के सतत प्रहरी इतिहास रत्न बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह का आयोजन संस्था के सचिव दिनेश सिंह की ओर से किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन व् वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे। उन्होंने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी सन् 1857 के युद्ध में अंग्रेजों की सेना को घुटने टेकवा दिए थे।

कहा कि बिहार के जगदीशपुर, आरा एवं भोजपुर क्षेत्र में अंग्रेजों की सेना को घुटने टेक कर भागना पड़ा था। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वे मांग करते हैं कि 23 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित की जाए। जयंती समारोह को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से धनबाद के पूर्व महापौर शेखर अग्रवाल, राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अनंत नाथ सिंह, कार्यक्रम के आयोजनकर्ता दिनेश सिंह, दिनेश यादव, गंगा वाल्मीकि, सरजू सिंह, मनोज सिंह, गुडु चौधरी, बालेश्वर कुशवाहा सहित सैकड़ो गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *