Advertisement

विश्व पृथ्वी दिवस पर केबी कॉलेज में सफाई व् जागरूकता कार्यशाला

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज में प्लास्टिक मुक्त सफाई अभियान सह हमारा ग्रह हमारी शक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को केबी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रभारी प्राचार्य प्रो. गोपाल प्रजापति की अध्यक्षता में महाविधालय परिसर में एनएसएस स्वयं सेवकों के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पृथ्वी ग्रह को एकल प्रयोग प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. गोपाल प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण को प्लास्टिक से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके विरुद्ध जन जागरूकता के माध्यम से हम अपने ग्रह पृथ्वी को संरक्षित रख सकते हैं।
मौके पर प्लास्टिक मुक्त परिसर के अंतर्गत प्लास्टिक निर्मित सामग्रियों के रैपर व प्लास्टिक आदि का संग्रहण किया गया। सभी स्वयं सेवकों व छात्र छात्राओं को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया गया।

प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान के उपरांत जूलॉजी विभाग, एनएसएस एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में हमारा ग्रह हमारी शक्ति विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि पृथ्वी में जल, हरियाली, वन्य प्राणी, प्रदूषण व इससे जुड़े अन्य कारक भी हैं। धरती को बचाने का आशय इसकी रक्षा के लिए पहल करना है।

उन्होंने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के माध्यम से हमें भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने ग्रह की सुरक्षा करने की हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना व पर्यावरण को खतरे से बचाने के लिए आमजनों को प्रोत्साहित करना है।

कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संबंधी मुद्दों जैसे प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन व लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। मंच संचालन डॉ प्रभाकर कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने किया।

कार्यशाला में एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया, जिनमें रिचा प्रजापति, पुष्पा कुमारी, तनु कुमारी, कुमकुम कुमारी, सुधांशु कुमार, आंचल कुमारी, सुमीत कुमार सिंह, मोहिनी कुमारी, कोमल कुमारी, नीतू कुमारी आदि शामिल थे। प्लास्टिक मुक्त परिसर एवं जागरूकता कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा प्रो. पी पी कुशवाहा, डॉ शशि कुमार, आबिद जहां आदि एनएसएस स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *