Advertisement

विधानसभा पर्यावरण नियंत्रण समिति द्वारा आरओ के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 22 अप्रैल को बोकारो परिसदन सभागार में दूसरे दिन भी कई विभागों एवं विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति उदय शंकर सिंह ने किया। उनके साथ समिति के सदस्य जिगा सुसारण होरो, संजीव सरदार, श्वेता सिंह उपस्थित थे।

मौके पर बोकारो के डीपीएलआर, अपर समाहर्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, आरसीडी के कार्यापालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/कर्मी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
विधानसभा पर्यावरण समिति ने बीते 21 अप्रैल को विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के भ्रमण के दौरान इकाईयों में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर तय मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन नहीं पाया।

इसे सुनिश्चित करने को लेकर प्रदूषण बोर्ड के आरओ धनबाद, श्रम अधीक्षक बोकारो एवं करखाना निरीक्षक से विभिन्न बिंदुओं एवं किए गए कार्यों की जानकारी ली। सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कार्य अथवा दायित्व में लापरवाही बरतने को लेकर कार्यवाही करने के लिए समिति ने अनुशंसा करने का निर्देश दिया। वहीं, अन्य विभागों की भी समीक्षा क्रम में समिति सभापति ने पदाधिकारियों को अपने कार्य एवं दायित्व को ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कहीं।

समिति ने क्रमवार बीएसएल, डीवीसी के सीटीपीएस, ईस्टर्न, इंद्राणी, बीपीसीएल आदि इकाईयों के प्रतिनिधियों से पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर प्रबंधन के इंतजाम पर असंतोष जताते हुए तय मानकों का अनुपालन करने को कहा। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *