Advertisement

धूमधाम से मनाया गया भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस

मार्क्सवादी योद्धा कॉ लेनिन व् माले संस्थापक कॉ चारू मजूमदार को मौन श्रद्धांजलि

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस 22 अप्रैल को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद के वार्ड 27 स्थित मोतीपुर बंगली के समीप धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर दुनिया में मार्क्सवादी सिद्धांत को हकीकत में बदल कर मजदूर- किसानों का शासन कायम करने वाले कॉमरेड ब्लादिमीर यिलीच लेनिन की 156वीं जयंती एवं भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारू मजूमदार समेत तमाम शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर शिक्षाविद शिवनंदन सिंह द्वारा पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया। गगनभेदी नारों के बीच शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया।

मौके पर संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य कॉ आसिफ होदा ने कहा कि अपनी पार्टी भाकपा माले का 57वां स्थापना दिवस और दुनिया में सर्वप्रथम मार्क्स के सिद्धांतों को हकीकत में बदलकर मजदूर-किसानों का सत्ता-शासन कायम करने वाले कॉ लेनिन की जयंती पर उन्हें याद करने का मतलब है उनके द्वारा दिए गये सिद्धांतों को याद करना और उन्हें जन मानस तक ले जाने का चुनौती स्वीकार करना।

किसान नेता कॉ ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने साम्राज्यवाद- फासीवाद की समाप्ति के लिए एवं लोकतंत्र, समाजवाद की मजबूती के लिए संघर्ष चलाते रहने का संकल्प लेने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव कॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

मौके पर कॉ प्रभात रंजन गुप्ता, कॉ राजदेव प्रसाद सिंह, कॉ नौशाद तौहीदी, कॉ ललन दास, कॉ कैलाश सिंह, कॉ दिनेश साह, कॉ संजीव कुमार, कॉ मुकेश कुमार गुप्ता, कॉ दिनेश प्रसाद सिंह, कॉ अनील सिंह, कॉ संजय कुमार, कॉ रंजीत कुमार, कॉ बखेरी सिंह, मो. कयूम, सुनीता देवी, अनीता देवी, माया देवी, गायत्री देवी, कृष्णा देवी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *