Advertisement

ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम के वार्ड दो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र चीरा चास में ठोस कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रम हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

स्विच ऑन फाउंडेशन तथा सहयोगिनी संस्था द्वारा बीते 19 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम के निवर्तमान वार्ड पार्षद सुनील कुमार महतो ने कहा कि आम जनता, निगम तथा कार्य एजेंसी के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर ही शहरी क्षेत्र को स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना सिंह ने कहा कि वार्ड नंबर 2 में घर-घर से गीला एवं सूखा कचरा का अलग-अलग संग्रहण किया जाना जरूरी है। साथ ही इसका सही ढंग से निपटान भी मायने रखता है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के नदी, नाला, तालाब तथा खुले स्थान को स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस काम में नगर निगम की सक्रियता काफी जरूरी है।

सहयोगिनी संस्था के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि संस्था द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी, कचड़ा संग्रहणकर्ता तथा समुदाय के सदस्यों के बीच प्रशिक्षण एवं जागरूकता का कार्य किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक संस्थाओं के बीच हरित पहल हेतु समर्थन प्राप्त करने का कार्य भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान गीता देवी, पुतुल देवी, नीतू देवी, नमिता देवी, रूपबाला देवी, मीना देवी, सोनू देवी, सहयोगिनी के रवि कुमार राय, सोनी कुमारी, अनिल कुमार हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *