एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 20 अप्रैल को जिला के हद में मंडल कारा चास में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
चास जेल में आयोजित इस जेल अदालत जिसके सदस्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सृष्टि कुमारी एवं उप प्रमुख एलएडीसी पम्मी कुमारी थे। साथ ही मंडल कारा चास में स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेल में कुल 28 कैदियों की स्वास्थ्य जांच की गयी। जिसमें 22 पुरुष एवं 4 महिला कैदी शामिल थे, जिसमें एक कैदी को सदर अस्पताल बोकारो रेफर किया गया।
इस अवसर पर मंडल कारा चास में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव अनुज कुमार, जेलर निखिल कांत एवं अन्य वक्ताओं द्वारा जेल के कैदियों को कानूनी जानकारी दी गई। कैदियों को डालसा अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न विधिक सहायता और कैदियों के प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव अनुज कुमार ने दी।
49 total views, 15 views today