Advertisement

सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक के वरीय निजी सहायक की हार्ट अटैक से मौत

व्यवहार कुशल,अनुभवी और कर्मठ कर्मचारी थे दिवंगत आनंद वर्मा-जीएम

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय जीएम सचिवालय मे कार्यरत सह करगली बाजार रहिवासी आनन्द वर्मा का 18 अप्रैल को हार्ट अटैक से मौत हो गयी। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

अपने सहयोगी (वरीय निजी सहायक) के आकस्मिक निधन पर महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा ने कहा कि दिवंगत आनंद वर्मा व्यवहार कुशल, अनुभवी और कर्मठ कर्मचारी थे। महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती ने कहा कि आनंद वर्मा सबके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करते थे। ढोरी जीएम रंजय सिन्हा ने स्वर्गीय वर्मा की पत्नी आशा वर्मा को उनके आवास जाकर ईबीएफ का 1 लाख 25 हजार का चेक दिया तथा आईसीएस का 1 लाख 56 हज़ार 250 रूपये का पेपर दिया, जो आरटीजीएस के द्वारा उनके अकाउंट में जाएगा।

वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया गया। मौके पर शोक व्यक्त करनेवालो में एसओ ईएंडएम गौतम मोहंती, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह व सीताराम उड़के, बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, यूनियन नेता ब्रृज बिहारी पांडेय, शिवनन्दन चौहान, गणेश मल्लाह, विकास सिंह, धीरज पांडेय, आर उनेश, विनय सिंह, राजू भूखिया, जवाहरलाल यादव, कैलाश ठाकुर, राकेश कुमार सिंह, उज्जवल मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *