Advertisement

रेल विस्तार एवं विकास मंच की बैठक में आंदोलन का निर्णय

डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में 27 अप्रैल को होगी मंच की विस्तारित बैठक

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर रेल विस्तार एवं विकास मंच की बैठक 18 अप्रैल को माधुरी चौक समस्तीपुर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुधन राय पंजी ने की।

बैठक में मंच के सदस्य सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माकपा के रधुनाथ राय, कांग्रेस के डोमन राय, ट्रेड यूनियन नेता एस के निराला आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, रेल कारखाना में पीओएच निर्माण कार्य शुरू करने, अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण करने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, अनुमंडल रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान- कर्पूरीग्राम एवं दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन योजना आदि को मंजूरी देने की मांग को लेकर रेल कारखाना पर क्रमिक अनशन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रीज निर्माण का शिलान्यास पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। फिर निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद शांभवी चौधरी द्वारा किया गया, लेकिन अबतक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। बार-बार शिलान्यास कर जिलेवासियों को गुमराह किया जाता है। उन्होंने अविलंब निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

माकपा के रधुनाथ राय एवं भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उक्त दोनों गुमटी समस्तीपुर जिला का लाईफ लाईन है। कहा कि ओवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग लेकर मंच जिलेवासियों को साथ लेकर निर्णायक आंदोलन की शुरुआत करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *