ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के सिविल जज सीनियर डिविजन सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पदभार दिग्विजय नाथ शुक्ला ने बीते दिनों ग्रहण किया।
मालूम हो कि सिविल जज सीनियर डिविजन दिग्विजय नाथ शुक्ला इससे पूर्व रांची व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित थे, जिनका स्थानान्तरण तेनुघाट में किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करते समय तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के कई गणमान्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply