Advertisement

रांची मंडल के रनिंग कर्मचारियों के आंदोलन को सोनपुर मंडल का समर्थन

रनिंग कर्मचारियों ने समर्थन में संयुक्त क्रू लॉबी के समक्ष किया प्रदर्शन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में संयुक्त क्रू लॉबी सोनपुर के समक्ष रनिंग कर्मचारियों ने केंद्रीय एवं क्षेत्रीय कमिटी के फैसले के आदेशानुसार 17 अप्रैल को प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी रनिंग कर्मचारियों ने रांची रेल मंडल में हेडक्वार्टर ओवरशूटिंग, लॉन्ग हॉर्स ड्यूटी, विश्राम नहीं देने के कारण रनिंग कर्मियों के चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है।
विदित हो कि पूरे देश के प्रत्येक लॉबी पर इस आंदोलन का समर्थन किया गया है तथा रांची मंडल रेल प्रबंधक एवं महाप्रबंधक से आग्रह किया गया कि तुरंत सम्मानपूर्वक समझौता कर आंदोलन को समाप्त करवाया जाए। अन्यथा इस संघर्ष में पूरे रनिंग कर्मचारी आंदोलन के पक्ष में तैयार है।

आज के प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय कुमार भारती ने किया। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, केंद्रीय पदाधिकारी झुन्नू कुमार, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, शाखा सचिव सोनपुर नरेंद्र कुमार एवं अन्य साथियों ने प्रकाश डाला।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन जल्द से जल्द इस आंदोलन को समाप्त कराए,अन्यथा हमारे जोन में भी इस तरह की कार्यवाही चल रही है। इसपर रोक लगाया जाए, नहीं तो हाजीपुर जोन (पूर्व मध्य रेल) भी आंदोलन पर जाएगा, जिससे परिचालन में व्यवधान उत्पन्न होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सभा के अंत में रांची रेल मंडल के आंदोलन के समर्थन में एक पत्र दक्षिण पूर्व रेल के महाप्रबंधक एवं रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को ई मेल किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *