Advertisement

सहारा से भुगतान की मांग लेकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर 16 अप्रैल को समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी (डीएम) कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार पासवान ने किया।

इस आशय की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मोर्चा द्वारा जारी 5 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें समस्तीपुर जिले के सभी सहारा इंडिया कार्यालय एवं ब्रांच को खुलवाने, सभी जमाकर्ता को सहारा इंडिया के ब्रांचो से भुगतान की व्यवस्था करने, सभी मृत्य कार्यकर्त्ता एवं जमाकर्ता को ₹10-10 लाख का मुआवजा देने, सभी कार्यकर्ता एवं और ब्रांच कर्मियों का कमीशन एवं वेतन, भविष्य निधि, इनकम टैक्स का पैसा जमा करवाया जाए ताकि भुगतान मिल सके तथा जिस मकान में सहारा इंडिया का कार्यालय चलाया जा रहा है, उक्त मकान मालिक और बिजली बिल का पैसा जमा करवाने, ताकि पूर्व की तरह सहारा इंडिया कार्यालय संचालन हो सके आदि मांग शामिल है।

उक्त जानकारी देते हुए भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस अवसर पर धरना प्रदर्शन में शामिल अनिल कुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी, उमेश राय, उमेश पंडित, रामाशीष महतो, मिथिलेश राय आदि ने अपना-अपना विचार व्यक्त किये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *