संविधान निर्माता अम्बेडकर महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक व् विद्वान थे-राय
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती, सेवा स्तम्भ के तत्वावधान में भव्य और उल्लासपूर्ण ढंग से पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरू में 14 अप्रैल को मनाई गई।
किरीबुरु के बैंक मोड़ स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीजीएम कमलेश राय, विशिष्ट अतिथि सीजीएम धीरेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक कल्याण माझी, डॉ मनोज कुमार, सहायक महाप्रबंधक उदय भान सिंह राठौर, रथिन विश्वास, रमेश सिन्हा, प्रवीण कुमार, आलोक कुमार वर्मा, मुखिया पार्वती किड़ो व् अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि आज हम डॉ अम्बेडकर की 134वीं जयंती मना रहे हैं। वे केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और विद्वान थे। उन्होंने जाति का विनाश जैसी क्रांतिकारी पुस्तक लिखी थी, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष की जिस त्रयी को अपनाया, वह आज भी देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने का मार्गदर्शक है। हमें उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर सेवा स्तम्भ के छात्र-छात्राओं में से दर्जनों प्रतिभावान बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह में सेवा स्तम्भ के अध्यक्ष जयपाल पूर्ति, उपाध्यक्ष एस. होरो, बीर सिंह मुंडा, संजय तिग्गा, बीरबल गुड़िया, अनिल तोपनो, पूर्ण चंद्र करुवा, सोनाराम गोप, युधिष्ठिर हजाम, अजय कुमार, प्रधान आल्डा, मधुसूदन दास, सुनील पासवान, धरनीधर नायक सहित बड़ी संख्या में रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply