सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में कल्याण नगर गुवा में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ से संबद्ध हिंद मजदूर सभा कार्यालय का उद्घाटन महिला सदस्य शांति सोय द्वारा किया गया।
इसके पूर्व क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पात्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम में शामिल सभी मजदूरों द्वारा संयुक्त रूप से डॉ बी आर अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। अध्यक्ष पात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के एक महान नेता, सामाज सुधारक और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता की स्थापना के लिए किया गया। उनका योगदान उन्हें इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाता है।

हिंद मजदूर सभा कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरु यूनियन के पदाधिकारी राजेश दास, मनीष कुमार प्रसाद शामिल सभी मजदूरों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा संघ के सचिव राकेश कुमार सुंडी, सह सचिव अमरनाथ झा, कोषाध्यक्ष फहतू माझी, सप्लाई मजदूर संघ के अध्यक्ष बसंत दास, सचिव वीरू साहू, उपाध्यक्ष राजेश पात्रा, कोषाध्यक्ष मंगल दास, सह सचिव एमडी जुबेर, विजय दास, माधव पान, बबलू सोरेन, विक्की दास, करण सिंह, सुशांत पात्रा, राजकुमार केशरी, राकेश दास, अमीर खान, उपल सोय, बिशु महतो आदि कई शामिल थे।
![]()













Leave a Reply