Advertisement

सोनपुर एवं दिघवारा में मनाया गया बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर एवं दिघवारा प्रखंडों में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया गया।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में सोनपुर रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय, महादलित बस्ती वार्ड -12, दलित वस्ती वार्ड 4 एवं 5 में नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्त्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस ने अम्बेडकर के साथ कभी अच्छा सलूक नहीं किया। शोषण का कार्य किया, मंत्रिमंडल से हटाया, चुनाव में पराजित करवाया। हिन्दू समुदाय ने पुणे से अम्बेडकर को विजयी दिलवाया।

मौके पर संजीव कुमार सिंह, दिव्यांशु गौतम, वार्ड पार्षद कृष्णानंद सिंह, कृष्णन्दन राम, सूर्याप्रकाश सिंह, मुकेश सिंह चौहान, धनंजय सिंह, दुर्गा दास, चनु चौधरी, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार राज, वीरेन्द पासवान, चन्दन कुमार सिंह, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं बाबा साहब के समर्थक शामिल हुए।

सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के दिघवारा के वार्ड संख्या एक स्थित हरेश्वर राम के आवासीय परिसर और शीतलपुर में मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार के प्रतिष्ठान पर आयोजित बाबा साहब अंबेडकर जन्म जयंती में शामिल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *