Advertisement

पूजा का सूखा नारियल लदा वाहन से 150 पेटी अवैध शराब बरामद

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जिला के हद में पेटरवार के अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार सूचना पाकर 14 अप्रैल को अंचल अधिकारी सुरेश राम तथा थाना प्रभारी राजू मुंडा ने पेटरवार के बाजारटांड़ से वाहन क्रमांक- JH05CH/5527 की तलाशी ली। बताया गया कि उक्त वाहन में पूजा में इस्तेमाल होने वाला सूखा नारियल लदा है। अधिकारीद्वय ने जब उसे हटाकर देखा तो पाया कि 150 पेटी अवैध शराब वाहन में रखा है। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में वाहन चालक बबलू खुटिया ने बताया कि वह उक्त वाहन को बोकारो जिला के हद में बालीडीह से सरायकेला खरसावां जिला के हद में चांडिल चौका ले जा रहा था। उसके पास वाहन एवं सामग्री का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। स्थानीय प्रशासन ने पूरे मामले से जिला उत्पाद विभाग को अवगत करा दिया है। साथ हीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *