एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार की लाभकारी योजना मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 13 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया दक्षिणी पंचायत में बत्तख चूजा का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार बोडिया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरुलता देवी के कथारा एक नंबर कॉलोनी स्थित आवासीय कार्यालय में लगभग 110 बत्तख चूजा का वितरण लाभुकों के बीच किया गया। मौके पर मुखिया तरुलता देवी ने कहा कि सरकार द्वारा शहरी व् ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रकार से लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ उठाकर जरूरतमंद अपना, अपने परिवारजन तथा आस पड़ोस का विकास संभव है। इसलिए सभी को सरकार की योजनाओं में सहभागिता निभाना चाहिए।
इस अवसर पर पंचायत के पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने बताया कि चूजा का वितरक पिंक वेलफेयर डोरंडा रांची के महताब आलम और मुख्तार आलम द्वारा आपूर्ति किया गया, जिसे 13 अप्रैल की सुबह पंचायत क्षेत्र के रहिवासी लाभुक सुगिया देवी, बेबी देवी, बासमती देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, शीला देवी, सौम्या देवी, ग्रामीण सुशीला देवी, संजय कुमार, जगदीश रजक, इस्लाम कुरैशी, अनमोल, मुकेश साव, अमित कुमार तथा आदित्य कुमार के बीच मुखिया तरुलता देवी के द्वारा आवासीय कार्यालय में वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया के अलावे दर्जनों शहरी व् ग्रामीण क्षेत्र के महिला, पुरुष उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply