प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पश्चिम बंगाल के पावन धर्मस्थल चिड़काधाम में बीते 12 अप्रैल को हुए बीसू पर्व के नाम पर दूसरे दिन 13 अप्रैल हिंदी वैशाख प्रतिपदा को दर्जनों श्रद्धालु महिलाएं व्रत धारण की।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालू महिलाएं व्रत धारण कर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित पौराणिक शिव मन्दिर में जाकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा अर्चना की।साथ ही अकोंद के लकड़ी को जलाकर मंदिर की पांच बार परिक्रमा किया।
इस अवसर पर शिव मंदिर के पुजारी आचार्य संतोष चटर्जी ने सभी व्रतियों को विधिवत पूजा संपन्न कराये। व्रतीयों ने श्रद्धापूर्वक मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद ली। यहां आसपास के दर्जनों व्रती व् श्रद्धालू गण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply