विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जनता की समस्याओं को लेकर माकपा का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो भेंट की। समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से स्वयं हस्तक्षेप करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य कमेटी के सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं प्रदीप कुमार विश्वास के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जनता की समस्याओं को लेकर 13 अप्रैल को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्द निषेध तथा उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो से उनके आवास पर भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल माकपा नेताओं ने मंत्री महतो को क्षेत्र के विस्थापितो की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा। साथ ही गोमिया के शहरी क्षेत्र समेत विभिन्न पंचायत में पेयजल की समस्याओं का समाधान स्वयं हस्तक्षेप कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। माकपा नेताओं ने गोमिया के कुछ क्षेत्र में विद्युतीकरण, सड़क एवं नाली से संबंधित मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा।
इस अवसर पर माकपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने बहुत ही आशा और उम्मीद के साथ मंत्री महतो को अपना नेतृत्व दिया है। कहा कि गोमिया की जनता आशान्वित है।
मंत्री ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पेयजल रहिवासियों के हर घर में मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए वे चिंतित हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे स्वयं हस्तक्षेप करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में माकपा बोकारो जिला सचिव मंडल के सदस्य राकेश कुमार, माकपा बोकारो जिला कमेटी के सदस्य श्याम सुंदर महतो, माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी के नेता लखन महतो, राजेंद्र प्रजापति, सहदेव महतो, मनोज कुमार महतो शामिल थे।
![]()













Leave a Reply