Advertisement

आनंद विहार कॉलोनी में सिटीजन फोरम रांची की बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के वार्ड 7 अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी में 13 अप्रैल को रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

मौके पर फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि रांची सिटीजन फोरम का काम है चर्चा, संवाद और समाज में जागरूकता बनाये रखना संपन्न बैठक में उक्त क्षेत्र के नागरिकों ने उपस्थित होकर अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं यथा मुख्य सड़क और नाली निर्माण व् साफ सफाई के कार्यों में अनियमितता, संवेदक द्वारा काफी समय से इस काम को अधूरा छोड़े जाने की समस्या, कूड़ा-कचरा का नियमित उठाव नहीं होना, बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या, इस क्षेत्र में प्राथमिक उपचार केंद्र का नहीं होना आदि विभिन्न समस्याओं से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

जिस पर निर्णय लिया गया कि फोरम का प्रतिनिधिमंडल वार्ड 7 के रहिवासियों के साथ रांची नगर निगम प्रशासक से मिलकर समस्या के समाधान पर बात करेगा। इस निमित्त एक ज्ञापन बनाने की जिम्मेदारी सह संयोजक संतोष कुमार साहू और वार्ड समिति सदस्य शिवानी लता को दी गई। बैठक में प्रमुख रूप से फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और मृदुला संतोष, वार्ड 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, सह संयोजक रंजय कुमार पाठक और संतोष कुमार साहू, वार्ड समिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, मिथिलेश गुप्ता, तारापद कोईरी, जगलाल यादव, श्याम दत्त मिश्रा, अमित कुमार, स्वदेश कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार झा, संदीप कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, संजीत कुमार, संतोष कुमार सिंह, अमित कुमार और मनीष बख्शी उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन संतोष मृदुला ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *