Advertisement

दिवंगत पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह का पुत्र हूँ, जो वादा करता हूँ निभाता हूँ-अनुप

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला कांग्रेस के प्रभारी सह बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने साफ शब्दों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस में विरोधी कार्य बर्दाश्त नही होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि कांग्रेस में वही रहेंगे जो कांग्रेसी है।

बहुत जल्द कांग्रेस के सभी मंत्रियों का एक पत्र धनबाद डीसी और एसएसपी को आने वाली है। विधायक अनुप ने स्पष्ट रूप से कहा कि धनबाद जिला उपायुक्त (डीसी) तथा वरिय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांग्रेसियों को तरजीह दे, अन्यथा कांग्रेस फिर आगे निर्णय लेगी।

विधायक अनुप सिंह ने 12 अप्रैल को उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को एक और बड़ी बात साफ शब्दों में कहा। उन्होंने कहा कि मैं स्वर्गीय मंत्री और कांग्रेस के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र हूँ। वादा करता हूं कि एक माह के अंदर धनबाद के बंद कांग्रेस कार्यालय खुलेगा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के साथ अच्छे संबंध नही था, इसका मतलब यह नही कि कांग्रेस का सभा हो और बगल मे नहीं बैठु। हैं तो हम दोनों कांग्रेसी। ऐसी बात नहीं है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ए. के. झा, रविन्द्र वर्मा, मुख्तार खान, किशोर कुमार, सुल्तान अहमद, प्रमोद चंद्रवंशी, एस. के. साही, विरेंद्र यादव, एम. के. तिवारी, भोलानाथ सिंह, राकेश पासवान आदि बडी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित चर्चित नेत्री सह बेरमो विधायक की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर महिलाओं द्वारा अनुपमा सिंह को सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *