Advertisement

सुनील साहू बने तेली साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोकारो थर्मल में हर्ष

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू को बनने पर बोकारो थर्मल में हर्ष देखा जा रहा है।

साहु को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोधन नायक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात कि हमारे बीच से एक शख्स इतनी ऊपर की पोस्ट पर गया है। कहा कि उनसे हमारी आशाएं होगी कि हमारे समाज के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे।

इस अवसर पर भुनेश्वर साहू, विनोद कुमार साव, सुदामा साव, संतोष साव, सुरेश साव, विकास साव, दीपक कुमार ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि तेली समाज के किसी व्यक्ति के हत्या होने पर भी सामाजिक संगठनों द्वारा आवाज नहीं उठाई जाती है, जबकि पूर्व के दिनों में झारखंड प्रदेश के किसी भी जिला में तेली समाज के किसी भी व्यक्ति के हत्या होने पर वरिष्ठ नेता सुनील साहू के नेतृत्व में लगातार धरना प्रदर्शन किया जाता रहा था। दिल्ली और मुंबई में बैठे राष्ट्रीय नेतृत्व को कोई फर्क नहीं पड़ता था।

इसीलिए समाज में सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने के लिए समाजसेवियों ने सुनील साहू को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्वीकार किया है। अब झारखंड समेत दूसरे राज्यों के भी पीड़ित परिवारों के पक्ष में तेली साहू समाज संघर्ष समिति के माध्यम से आवाज बुलंद किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *