Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा आयोजित किया गया अपराध गोष्ठी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में बीते 10 अप्रैल को अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।

एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह के अगुवाई में तेनुघाट में आयोजित गोष्ठी में सभी पुलिस पदाधिकारी को बीते माह में सभी पर्व यथा ईद, सरहुल एवं रामनवमी जैसे पर्व शांति ढंग से निकलने पर आभार प्रकट कर बधाई दिया। उन्होंने बताया कि अब पुलिस का जो मूल कर्तव्य है। उस कार्य में लगने का उन्होंने निर्देश दिया। सभी लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन और चोरी, छिनतई जैसे मामले का शीघ्र उद्भेदन करने पर जोर दिया गया। अभी हाल ही में अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह को पकड़ उद्भेदन किया गया है।

अविलंब और भी कई मामलों का उद्भेदन शीघ्र किया जाएगा। कहा कि बहुत से पेंडिंग कांडों का निष्पादन किया गया है और नई मामलों का रिव्यू किया जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति की गई मेहनत पर हौसला बढ़ाते हुए सराहना की और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। कहा कि जो भी पुराने मामले लंबित हैं। जैसे हत्या, डकैती, लूटपाट सहित पुराने मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया।समीक्षा बैठक में बहुत सारे कांडों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी लंबित मामलों का निष्पादन के लिए कई निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, जीतेंद्र कुमार, नित्यानंद भोगता, अजीत कुमार, प्रफुल्ल पटेल, श्रीनिवास कुमार सिंह, मनीष कुमार, अमन कुमार, राजू मुंडा, दीपक कुमार राणा, शशि कुमार, रंजीत कुमार सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *