Advertisement

सोनपुर प्रखंड 20 सूत्री टीम को किया गया संयुक्त रूप से सम्मानित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर भाजपा कार्यालय में 11 अप्रैल को बिहार एनडीए सरकार द्वारा गठित सोनपुर प्रखंड 20 सूत्री टीम को सम्मानित किया गया।

भाजपा सारण जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य कृष्णा राम एवं जिला मंत्री सह जिला बीस सूत्री सदस्य राजीव कुमार सिंह ने प्रखंड 20 सूत्री टीम को संयुक्त रूप से सम्मानित किया। जिसमें सोनपुर सदर पूर्वी भाजपा अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटु को अध्यक्ष एवं जदयु प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर भारती को उपाध्यक्ष, इसके अलावे मुकेश कुमार सिंह बब्लु, दीपक शर्मा, शशिभूषण सिंह, शिवम कुमार, दीपक कुशवाहा, उमाकांत कुमार, मोहन सिंह, रविमोहन सिंह, डॉ असलम, दिनेश सहनी को समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सभी एनडीए कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार को साधुवाद दी।

मौके पर दिघवारा लोजपा अध्यक्ष (आर) बिट्टू कुमार, दिव्यांशु गौतम, अरुण कुमार सिंह, अलोक कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह मुन्ना, विजय सम्राट, अमित कुमार, विरजू कुमार, उदय प्रताप शामिल हुये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *