Advertisement

धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। जैन मिलन केंद्र बोकारो के तेरापंथ भवन में 10 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महा महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगल पाठ से किया गया। दीप प्रज्वलन संजय वैद्य, आलोक जैन, मदनलाल डागा, श्याम सुंदर जैन, कमलकांत जैन और विपुल मेहता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मदनलाल डागा ने भगवान महावीर के अहिंसा के संदेश को आज के युग में अत्यंत प्रासंगिक बताया और कहा कि वर्तमान में दुनिया को शांति और सद्भाव की जरूरत है। अध्यक्ष संजय बैद ने महावीर के जियो और जीने दो के सिद्धांत पर बल दिया।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रितिक जैन, रश्मि जैन, वान्या जैन, खुशी मेहता, जैसल पटेल और आदित्य जैन सहित जैन मिलन पब्लिक स्कूल के 11 बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और नताशा जैन ने महावीर भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। संस्था के संस्थापक सदस्य मदनलाल डागा को संस्था में उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर संयोजक चंदन बांठिया ने बताया कि रेड क्रॉस के सहयोग से आयोजित शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस आयोजन में सुभाष जैन, बिनोद चोपड़ा, सुरेंद्र जैन, केतन मेहता, विमल सेठ, दीपक जैन, अंकित जैन, सिद्धार्थ चौरड़िया सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष सदस्यगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *