Advertisement

पश्चिम बंगाल के तर्ज पर हेमंत झारखंड में भी रोक लगाये वक्फ (संशोधन) कानून-नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। पश्चिम बंगाल के तर्ज पर झारखंड में भी लागू नहीं करे वक्फ (संशोधन) कानून हेमंत सोरेन सरकार। इस संबंध में राज्य में लागू नहीं करने का खुला ऐलान करे झारखंड सरकार।

उपरोक्त बातें आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने 10 अप्रैल को कही। उन्होंने साफ शब्दो में कहा कि जिस तरह केन्द्र की मोदी सरकार ने अनान फनान में वक्फ कानून को लागू किया है, उससे पुरे देश के मुस्लिम समाज संशय की स्थिति में है। झारखंड के मुस्लिम समाज भी उससे अछूता नही है। अब देश के साथ साथ झारखंड मे भी आन्दोलन करने के मूड मे आ चुके है मुस्लिम समाज।

आन्दोलन की तिथि की भी घोषणा की जा चुकी है। ऐसे मे झारखंड की हेमंत सरकार और गठबंधन कांग्रेसी नेतृत्व को यह स्पष्ट करना होगा कि वे वक्फ कानून को झारखंड मे लागु करेंगे या नही लागु करेगें?

नायक ने कहा कि बहुत से गैर भाजपाई राज्यो की सरकार ने साफ शब्दो मे एलान कर चुका है कि वे अपने राज्य मे वक्फ कानून को लागू नही करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी साफ शब्दो मे कह दी है कि उनके राज्य में वक्फ (संशोधन) कानून लागू नहीं होगा। सीएम बनर्जी ने यह भी कही है कि वह अल्पसंख्यकों की और उनकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। इस कानून को वे अपने राज्य बंगाल में किसी किमत पर लागू नही करेगी।

कब कि क्या झारखंड की हेमंत सोरेन की कांग्रेसी गठबंधन सरकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह साफ शब्दो मे ऐलान करेेगा कि उनके राज्य में वक्फ (संशोधन) कानून लागू नहीं होगा, ताकि हासिये मे पड़़े मुस्लिम समाज का संशय खत्म हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *