Advertisement

शांति और ज्ञान की भूमि रही है वैशाली की धरती-सम्राट चौधरी

वैशाली महोत्सव 2025 का उपमुख्यमंत्री द्वारा किया गया उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के निकटवर्ती वैशाली जिला के हद में वैशाली गढ़ में 10 अप्रैल को तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विधिवत दीप प्रज्वलित कर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

वैशाली महोत्सव उद्घाटन के मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह आयोजन बिहार की महान और समृद्ध गौरवशाली विरासत का जीवंत प्रतीक है। कहा कि वैशाली शांति और ज्ञान की भूमि रही है।

बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए वैशाली की गौरवशाली विरासत, लोकतांत्रिक परंपरा और सांस्कृतिक चेतना पर विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि वैशाली वही पुण्यभूमि है, जहां लोकतंत्र की पहली किरण फूटी। जहां भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की वाणी गूंजी और जहां आज भी संस्कृति अपनी संपूर्ण जीवंतता के साथ विद्यमान है। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर वैशाली के सांसद वीणा देवी, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं निदेशक पर्यटन उदयन मिश्रा, एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी, विधायक सिद्धार्थ पटेल, विधायक मुकेश रौशन, विधायक संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी यशपाल मीणा, पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के साथ सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *