Advertisement

बांधगोड़ा तालाब में तैरता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइट में एक तालाब से बीते 7 अप्रैल को एक युवती का शव बरामद किया गया। स्थानीय रहिवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय खुशी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसमें कोई साजिश शामिल है। स्थानीय रहिवासियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और रहिवासी कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *