ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षा का अलख जगाने के उद्देश्य से संगठित बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में 8 अप्रैल को शैक्षिक सत्र 2025-26 की शुरुआत की गयी।
विद्यालय परिसर में प्रातः प्रार्थना सभा के पश्चात संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर के निर्देशन में प्राचार्या स्तुति सिन्हा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा वैदिक-विधान पूर्वक मंत्रोचार करते हुए हवन किया गया। तदोपरांत नए शिक्षण-सत्र की कक्षाओं में पठन-पाठन कार्य प्रारंभ किया गया। इस नए सत्र में अनेक नन्हें-मुन्ने बच्चे पाठशाला में पहली बार अपने सपने सँजोए हुए प्रसन्नतापूर्वक अपना पहला कदम रखे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]()













Leave a Reply