Advertisement

क्षेत्र के सभी बंद माइंस को सरकार पुनः चालू करे-विपीन पूर्ति

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी क्षेत्र के वरीय झामुमो नेता विपीन पूर्ति ने झारखंड राज्य में बढ़ती हुई बेरोजगारी की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने राज्य के विभिन्न स्थानों में बंद पड़े लौह अयस्क माइंस को पुनः चालू किए जाने की मांग राज्य एवं केंद्र सरकार से की है।

झामुमो नेता विपीन पूर्ति ने 8 अप्रैल को एक भेंट में कहा कि वर्तमान समय में अगर वैज्ञानिक तरीके से पश्चिम सिंहभूम व राज्य के विभिन्न स्थानों से लौह अयस्क की निकासी की जाती है, तो काफी मात्रा में लौह अयस्क का निष्कासन संभव है। शाह ब्रदर्स, रामेश्वर जूट मिल, निर्मल कुमार प्रदीप कुमार, आधुनिक स्टील, मिश्रीलाल, ठाकुरानी माइंस जैसे दर्जन भर बंद माइंस ने बेरोजगारी की समस्या की मुहर लगा दी है। क्षेत्र की सभी खदाने खोलने के लिए राज्य सरकार को शीघ्र निर्णय लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार की रॉयल्टी बंद खदानों की वजह से प्रभावित हो रही है। राजस्व का नुकसान होना सरकार को आर्थिक नुकसान का संकेत है। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों से जुड़े कारोबारी, चालक व् क्लीनर की स्थिति दयनीय होती जा रही है।संपूर्ण राज्य में हजारों युवाओं के बेरोजगार होने की पुष्टि की जा रही है। अबतक अरबों रुपया के राजस्व की क्षति झारखंड सरकार को हो चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *