Advertisement

जोरों पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन को लेकर विधानसभा क्षेत्र में तैयारी

भाजपा सोनपुर मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में बाकरपुर हाट में आगामी 10 अप्रैल को आयोजित होनेवाले सोनपुर विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन की सफलता को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

तैयारियों को लेकर रजिस्ट्री बाजार सोनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में 8 अप्रैल को सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल से अधिकतम संख्या में कार्यकर्त्ता इस ऐतिहासिक कार्यकर्त्ता सम्मलेन में भाग लें। बैठक में प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ सह संयोजक हेम नारायण सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों से अभी से ही इस कार्यक्रम की सूचना अपने-अपने मंडल में देने और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

आयोजित बैठक में भाजपा सारण जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह, सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटु, दिघवारा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सदर मण्डल अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह आदि शामिल हुये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *