Advertisement

चैत नवरात्रि पर गायत्री ज्ञान मंदिर में विभिन्न संस्कारों का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। चैत्र नवरात्रि के नवमी तिथि 6 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में विभिन्न अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजक द्वारा चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति की गई।

जानकारी के अनुसार गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में चैत नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति के अलावा दीक्षा संस्कार, विद्या संस्कार, पुर्वसवन संस्कार पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण पहुंचकर अनुष्ठान के माध्यम से आत्मिक एवं विभिन्न प्रकार के सांसारिक लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की। जबकि इस अवसर पर सामूहिक भोग के अलावा कन्या पूजन तथा सामूहिक भोजन श्रद्धालुओं द्वारा ग्रहण किया गया।

गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में आयोजित सामूहिक भोजन में मुख्य रूप से खिचड़ी, खीर के अलावा स्वादिष्ट चटनी, अचार आदि शामिल था। वही सामूहिक भोग में हलुआ, खीर, फलादि शामिल था। यहां आयोजित विभिन्न संस्कारों के कर्मकांड में पुष्पा सिन्हा, रीना सिन्हा, पुष्पा वर्णवाल, शीला देवी द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चारण किया गया। जबकि अन्नू सिन्हा, अल्पना सिंह, रेखा वर्णवाल, हेमिया देवी, कलावती देवी, पुनम देवी, सीता देवी, शीला देवी, कलावती देवी, पूनम देवी, सीता देवी, संगीत कार्यक्रम हरि प्रसाद, सीताराम चौहान, अवधेश कुमार, हरिओम केसरी ने प्रस्तुत की।

इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के हनुमान दयाल सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा, लालबाबू सिंह, संतोष कुमार विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्कर्मा, सतीश कुमार वर्णवाल, झरीलाल वर्णवाल, सहदेव प्रसाद यादव, धीरज शर्मा, सुशील विश्वकर्मा, शंभु प्रसाद वर्मा, सुबीर रॉय, केतन कुमार वोरा, शिवकुमार गोस्वामी आदि का अनुष्ठान संपन्न कराने में सराहनीय सहयोग देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *