Advertisement

दुबारा झामुमो बोकारो जिला उपाध्यक्ष बने घुनु हांसदा

जिला उपाध्यक्ष और महानगर सचिव का संयुक्त सम्मान समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी पथ पर सीसीएल ढोरी चपरी गेस्ट हाउस में झामुमो की ओर से 5 अप्रैल को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त सम्मान समारोह झामुमो के घुनु हांसदा को दुसरी बार जिला उपाध्यक्ष और मदन कुमार महतो को बोकारो महानगर सचिव बनाये जाने पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन राम व् संचालन अजय साव ने किया। यहां झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं व विस्थापितो ने नव मनोनित जिला उपाध्यक्ष और महानगर सचिव को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हांसदा ने कहा कि केन्द्रीय समिति ने मुझ पर भरोसा जताते हुए पार्टी में इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी है।

इसके लिए केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सांप्रदायिक शक्ति ने जिस प्रकार से झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल भेज कर झारखंड की गठबंधन सरकार को गिराने की साजिश की थी, वह नाकाम हो गया।

झामुमो बोकारो जिला महानगर सचिव महतो ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड के गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा सभी जाति- धर्म के रहिवासी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी और अच्छे तरीके से चल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़कर उन्हें सबसे बड़ा तोहफा देकर सम्मानित किया है, लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया।जिसका परिणाम उन्हें चुनाव में देखना पड़ा है।स्वागत समारोह का नेतृत्व विस्थापित नेता सोहनलाल मांझी ने किया। मौके पर अनिल रजवार, शिवचरण मुंडा, मुकेश हेंब्रम, संजय गंझु सहित दर्जनो समर्थक उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *