Advertisement

दूसरी जगह शिफ्ट होगी धनबाद जेल-जेल आईजी

मैन पावर की कमी के बावजूद जेल में अच्छी सुविधाएं-सुदर्शन मंडल

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल धनबाद ने 5 अप्रैल को धनबाद जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारियों को कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जेल आईजी मंडल ने कहा कि जेल में मैन पावर की कमी है, फिर भी कैदियों के लिए खाने-पीने और इलाज की अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में होने के कारण होनेवाले परेशानियों को लेकर इस जेल को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। बताया जाता है कि लगभग तीन घंटे तक निरीक्षण के दौरान जेल आईजी ने कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए।

इस दौरान मंडल कारा में पदस्थापित अधिकारी और अन्य विभाग के अधिकारी व् कर्मचारी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद जेल आईजी ने यहां बंदियों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बंदियों के खाने-पीने और चिकित्सा इलाज की अच्छी व्यवस्था है। कहा कि हालांकि मैन पावर की कमी है। उन्होंने कहा कि जेल को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम तेजी से किया जाएगा।

जेल आईजी मंडल ने कहा कि मंडल कारा धनबाद के आस-पास का इलाका भीड़-भाड़ वाला हो गया है। जेल की दीवार से बड़ी आबादी सटी है, जो कभी भी कोई भी सामान अंदर फेंक सकती है। वर्ष 2016-17 में धनबाद मंडल कारा को दूसरे स्थान शिफ्ट करने की बात चल रही थी, लेकिन अभी फाइल कहां है, उसे देखा जाएगा। कहा कि उक्त जेल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कवायद तेजी से की जाएगी।
जेल आईजी ने बताया कि जेल में मैन पावर की कमी है।

कारा अधीक्षक, सहायक अधीक्षक जेलर, वार्डेन और सुरक्षा कर्मियों की कमी के बावजूद जेल का संचालन ठीक से हो रहा है। जेल के बाहर से अंदर जाने वाली चीजों को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *