Advertisement

भारत कुमार की यादें ही हम सबों के बीच शेष रह गया है

ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। वर्ष 1937 के 24 जुलाई को जन्मे फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखक मनोज कुमार उर्फ भारत कुमार बीते 4 अप्रैल को 87 वर्ष की उम्र में हमसब को छोड़कर बहुत दूर चले गए। बस अब उनकी यादें ही हम सबो के बीच शेष रह गया है।

दिवंगत मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म में मनोज कुमार छोटे अभिनय किया था, जिसमे उनका नाम मनोज था। इसी के बाद उनका नाम मनोज कुमार चर्चित हुआ। बाद में इसी नाम से वे फिल्मी दुनियां में अभिनय करने लगे। कहते हैं वर्ष 1966 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उन्होंने वर्ष 1965 में देशभक्ति फिल्म उपकार बनाया, जिसमे उनका नाम भारत था। बाद में भारत कुमार के नाम से मशहूर हो गए।

मनोज कुमार की फिल्म उपकार का गाना मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरा मोती। फिर वर्ष 1970 में फिल्म पूरब और पश्चिम का निर्माण किया। वर्ष 1972 में फिल्म शोर का निर्माण किया, जिसमे जिंदगी की वास्तविकता को पूरी तरह दर्शाया गया था। महंगाई के दौर में उन्होंने वर्ष 1974 में फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान का निर्माण किया, फिर 1981 में मल्टी स्टारर फिल्म क्रांति का निर्माण किया। इसमें स्वयं सहित दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, हेमा मालिनी, परबीन बॉबी, प्रेम चोपड़ा, बॉब केस्टो आदि पर फिल्माया गया था।

इसके अलावे मनोज कुमार ने प्रारंभिक दौर में वर्ष 1965 में गुमनाम, हिमालय की गोद में, वर्ष 1967 में पत्थर के सनम के अलावे बे-ईमान, पहचान, आदमी, सन्यासी, दस नंबरी आदि कई रोमांटिक फिल्मों में भी अपनी अभिनय का छाप छोड़ गए हैं। लिस्नर्स क्लब तथा मेघदूत रेडियो लिस्नर्स क्लब, फुसरो बेरमो बोकारो की ओर से 5 अप्रैल को दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार उर्फ भारत कुमार को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *