प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत रामसिंगबेड़ा में 27 मार्च को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह की अनुशंसा पर लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिप सदस्य अशोक मुर्मू एवं विधायक के निजी सचिव अभय ठाकुर द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार सौ केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के मौके पर बिसुन मुर्मू, हाडीराम सोरेन, अमित सोरेन, जगदीश मुर्मू, जगजीवन मुर्मू, बीरबल मास्टर, सोनिया देवी, संजय मुर्मू सहित कई ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। ट्रांसफार्मर लगने से गांव में पुनः बिजली व्यवस्था बहाल होने को लेकर सभी उपस्थित जनों के चेहरे पर खुशी झलक रहा था।
![]()













Leave a Reply