Advertisement

अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड कमिटी की बैठक में आंदोलनात्मक निर्णय

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड कमिटी की बैठक 25 मार्च को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड में आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने की।

किसान महासभा समस्तीपुर जिला सचिव ललन कुमार के पर्यवेक्षण एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के आतिथ्य में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड 26 में संपन्न बैठक में नकली एवं गुणवत्ताहीन खाद-बीज की बढ़ती उपलब्धता, बैंक एवं बिजली विभाग की किसान विरोधी रवैया, किसानों के उत्पाद के बिक्री का अभाव एवं कम कीमत आदि पर चिंता प्रकट करते हुए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में किसान महासभा के सदस्यता बढ़ाकर 1 हजार करने, संगठन का विस्तार 10 पंचायतों में करने, पंचायत एवं प्रखंड सम्मेलन करने समेत किसान हितैषी अन्य निर्णय लिया गया। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पटना में तीन दिवसीय किसान महापड़ाव के मौके पर ताजपुर से किसानों की भागीदारी दिलाने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर ताजपुर-बख्तियारपुर निर्माणाधीन फोरलेन में आंदोलन के बाद जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से जल निकासी हेतु पुलिया निर्माण होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। मौके पर राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, ललन दास, श्यामचंद्र दास, महेंद्र दास, कुशेश्वर शर्मा, रवींद्र प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, विपीन सिंह, कैलाश सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, उपेंद्र सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *