Advertisement

रिश्वत का 20 हजार के साथ एसीबी के हत्थे चढ़ा गोमिया का राजस्व कर्मचारी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोर अपनी कारस्तानी से बाज नहीं आ रहे है। इसी क्रम में 24 मार्च को बोकारो जिला के हद में गोमिया अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार कर राजस्व कर्मचारी को एसीबी की टीम अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी ललन कुमार को 24 मार्च को धनबाद एसीबी की टीम ने बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी ललन कुमार एक व्यक्ति से रजिस्टर टू में ऑनलाइन नाम सुधरवाने के लिए एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पैसा नहीं देने पर बार बार उसे घुमा रहे थे। तंग आकर उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद को दी।

छापेमारी धनबाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। घूसखोर ललन कुमार गोमिया अंचल के हल्का क्रमांक एक, दो, तीन एवं चार के राजस्व कर्मचारी है।
इधर अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम द्वारा छापेमारी किए जाने के बाद अंचल एवं प्रखंड के कर्मचारियों में दहशत व्याप्त हो गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *