रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की उपाध्यक्ष रीता सिंह ने दूंदीबाग स्थित बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय में 23 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल तो पारित किया, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया, जिससे सरकार की महिलाओं के प्रति उदासीनता स्पष्ट होती है। उन्होंने प्रेस के माध्यम से महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी इसमें शामिल करने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिरंची महथा, देवाशीष मंडल, पूनम यादव, नेहा यादव, आशा देवी, शकुंतला देवी, किरण देवी, दुर्गावती देवी, अरविंद, विवेक, मनोज, मनीष सहित बोकारो महिला कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply