Advertisement

लोकहित अधिकार पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बोकारो थर्मल में संपन्न

प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन मज़बूत करने का दिया निर्देश

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लोकहित अधिकार पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 23 मार्च को बोकारो थर्मल मार्केट मैदान में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का स्वागत गुलदस्ता देकर किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को संगठन को और मज़बूत करने का निर्देश दिया। साथ ही आमजनों को संगठन के विचारों से अवगत कराने को कहा। सम्मेलन में पार्टी के झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष सह श्रीशिव स्वास्थ एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी बोकारो थर्मल रहिवासी जोधन नायक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है। संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं का सराहनीय भूमिका रहती है। इसलिए संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल देने को कहा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव कुंज बिहारी साव, बोकारो जिला संयोजक संतोष साव, दिनेश्वर नायक, विनोद कुमार साव, महादेव साव, विकास साव, प्रेम कुमार रविदास, शैलेश कुमार, शिव कुमार, दीपक कुमार, बृजमोहन साव, अजय कुमार नायक, ननकू सोनकर, सुरेश साव, सुदामा साव, सौरभ यादव, प्रकाश नायक, अवधेश नायक, कार्तिक नायक, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार साव ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *