Advertisement

सिटीजन फोरम की बैठक में आगामी 10 अप्रैल को वार्ड क्षेत्र का दौरा का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सिटीजन फोरम रांची की एक बैठक 23 मार्च को वार्ड क्रमांक 20 में आयोजित किया गया। बैठक में फोरम द्वारा आगामी 10 अप्रैल के बाद होगा सभी 53 वार्ड का दौरा करने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार रांची के वार्ड संख्या 20 लालजी हिरजी मार्ग स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में रांची सिटीजन फोरम के वरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने की। बैठक में बताया गया कि फोरम की अब तक सदस्य संख्या 12778 हो गयी है।

बैठक में फोरम सचिव रेणुका तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न समस्या जैसे जल जमाव की समस्या, स्ट्रीट लाइट की समस्या, टूटे-फूटे सड़क मरम्मति, कूड़े कचरे का नियमित सफाई न होना, गंदी और भरी हुई नालियां, सड़क जाम, जैसे दर्जनों समस्याओं हैं, जिनसे रांची वासी प्रतिदिन जूझ रहे हैं।

उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने उक्त समस्याओं के समाधान हेतु हल निकालने पर चर्चा की और इसके मद्देनजर वार्ड का दौरा करने का सुझाव दिया। संयुक्त सचिव हरीश नागपाल ने रांची नगर निगम और नगर विकास विभाग के साथ पत्राचार करने की बात कही। संयुक्त सचिव सुशील शर्मा ने रांची के लालजी हिरजी मार्ग की जर्जर स्थिति से पदाधिकारियों को अवगत कराया। साथ हीं कहा कि अपर बाजार के कई गलियों की सड़क क्षतिग्रस्त है, जिसका मरम्मत करवाया जाना बहुत जरूरी है।

उक्त आलोक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने कहा कि रांची सिटीजन फोरम आगामी 10 अप्रैल के बाद सभी वार्ड का दौरा करेगी। वहां के रहजवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू होगी। अंत में मृदुला संतोष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *