Advertisement

गेट परीक्षा में डीएवी कथारा के शिक्षक पुत्र व् पुत्री का धमाका

परीक्षा में परना गोस्वामी रैंक 5 तथा आयुष ने पायी ऑल इंडिया रैंक आठ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आयोजित गेट परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के शिक्षक के पुत्र व् पुत्री ने धमाकेदार सफलता पायी है। इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र परना गोस्वामी एवं आयुष कुमार ने गेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए डीएवी कथारा के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने 21 मार्च को बताया कि विद्यालय के केमिस्ट्री (रसायन) के शिक्षक अशित कुमार गोस्वामी एवं विपाशा गोस्वामी की पुत्री परना गोस्वामी ने कंप्यूटर साइंस ब्रांच में ऑल इंडिया रैंक 5 तथा फिजिक्स (भौतिकी) के शिक्षक पंकज कुमार एवं प्रियंका कुमारी के पुत्र आयुष कुमार ने माइनिंग ब्रांच में ऑल इंडिया रैंक 8 प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों छात्रों का 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा से हुई है। बताया कि परना गोस्वामी आईआईटी आईएसएम धनबाद से एम. एससी मैथ्स से करने के बाद वर्तमान में बेगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर रही है। जबकि आयुष एनआईटी नागपुर से बी. टेक माइनिंग की पढ़ाई कर रहा है।

विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों ने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *