Advertisement

हड़ताल पर आउटसोर्सिंग कर्मी, एक की हालत बिगड़ी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में आउटसोर्सिंग कर्मी की हड़ताल में शामिल मोहन यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया।

बताते चले कि, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा मानदेय, इपीएफ, इएसआई भुगतान की मांग को लेकर बीते 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसमें अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में कुल 24 आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल में शामिल हैं। इस बारे में हड़ताल पर गए कर्मियों ने बताया कि उनका वेतन भुगतान पिछले लगभग सात महीने से नहीं मिला है। जिसे लेकर सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कई बार वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी, मगर इस पर कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसे लेकर बोकारो जिला के हद में सभी स्वास्थ्य संस्थान को हड़ताल में जाने से पहले इसकी जानकारी भी दी जा चुकी है।

अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के प्रभारी चिकित्सक डॉ शंभू कुमार ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में परेशानी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी, ड्रेसर, टेक्नीशियन, लैब अस्सिटेंट सहित गार्ड मिलाकर 24 आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने से अस्पताल में काम करने वालों की संख्या में कमी हुई है। सिर्फ नौ कर्मचारी डॉक्टर सहित मिलाकर बचे है। इनके सहारे रात और दिन काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल में कुल 45 कर्मचारी थे, जिसमें अभी 9 कर्मियों से काम चल रहा है, जिससे परेशानी हो रही है। कहा कि सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं जांच भी नहीं हो पा रहा है। बताया कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। बताया जाता है कि हड़ताल पर राजेश कुमार यादव, शिव कुमार यादव, चंदन कुमार, गोविन्द सिंह, प्रमाणन प्रसाद, तनवीर, संजय महतो, रुबी देवी, अनीता देवी सहित 24 आउटसोर्सिंग कर्मी शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *